Coronavirus Alert LIVE: रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सप्लाई और खरीद पर नजर रखेगी दिल्ली सरकार
Coronavirus Alert LIVE दिल्ली में सत्तासी आम आदमी सरकार के मुताबिक रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सप्लाई और खरीद के साथ सप्लाई चेन तक का हिसाब रखा जाएगा। इसपर नजर बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार कंट्रोल रूम भी बनाएगी।
By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 11:06 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सरकार कई बड़े और अहम फैसले ले रही है। इस बीच ताजा फैसले में अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को बड़ा निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सप्लाई और खरीद के साथ सप्लाई चेन तक का हिसाब रखा जाएगा। इसपर नजर बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार कंट्रोल रूम भी बनाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें