Move to Jagran APP

Coronavirus in Delhi: 14,265 को पहली और 1,072 लोगों को दी गई दूसरी डोज

राजधानी में टीकाकरण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। मंगलवार को जहां 15053 लोगों को टीका लगा था। वहीं बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 15337 हो गई। हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले दूसरी डोज लेने वालों की संख्या में कमी जरूर आई है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 06:45 AM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 09:30 AM (IST)
Coronavirus in Delhi: 14,265 को पहली और 1,072 लोगों को दी गई दूसरी डोज
टीकाकरण केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली, स्वदेश कुमारराजधानी में टीकाकरण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। मंगलवार को जहां 15,053 लोगों को टीका लगा था। वहीं, बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 15,337 हो गई। हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले दूसरी डोज लेने वालों की संख्या में कमी जरूर आई है। मंगलवार को 2,532 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई थी। जबकि बुधवार को 1,072 को ही यह लग पाया। टीकाकरण केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। टीके की पहली डोज लेने वाले छह कर्मचारियों में हल्के दुष्प्रभाव दिखे। जबकि दूसरी डोज में एक भी मामला दुष्प्रभाव का सामने नहीं आया।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को 300 केंद्रों में टीके लगाए गए। एक दिन पहले इनकी संख्या 298 थी। राजधानी में अब तक कुल 2,29,962 कर्मचारियों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। बता दें कि पहले चरण में करीब सवा दो लाख स्वास्थ्यकर्मियों और छह लाख अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है।

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन टीका राजधानी में लगाया जा रहा है। बुधवार को 210 केंद्रों पर 10,610 कर्मचारियों को पहली और 986 को कोविशील्ड की दूसरी डोज दी गई। इसी तरह से अन्य 90 केंद्रों पर 3,665 को कोवैक्सीन की पहली और 86 कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई। दोनों टीके की पहली डोज लेने वाले दो-दो कर्मचारियों में हल्के दुष्प्रभाव की शिकायत सामने आई।

कहां कितने केंद्र

जिला केंद्रों की संख्या

मध्य 38

पूर्वी 18

नई दिल्ली 20

उत्तरी 16

उत्तर-पूर्वी 16

उत्तर-पश्चिमी 32

शाहदरा 24

दक्षिणी 36

दक्षिण पूर्वी 30

दक्षिण-पश्चिमी 30

पश्चिमी 40

टीका लेने वाले कर्मचारियों का विवरण

कुल कर्मचारी 15,337

स्वास्थ्य कर्मी 4,705

अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी 10,632


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.