विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJI के खिलाफ अपशब्द: कोर्टरूम में हंगामा करने पर लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ स्टूडेंट्स गिरफ्तार

Published: Wed, 15 Jul 2026 07:52 AM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट में हुए हंगामे के मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में हुए हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है।

सुप्रीम कोर्ट में हुए हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के आरोप में दो छात्रों की गिरफ्तारी।

  2. लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्र पकड़े गए।

  3. दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीजेआई के खिलाफ अपशब्द और कोर्टरूम में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) को अरेस्ट किया गया है। दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने आदि कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच के बाद मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।

NCR News - 2026-07-15T075532.024

प्रबल प्रताप को सुप्रीम कोर्ट में बदतमीजी के बाद गिरफ्तार किया गया। 

उल्लेखनीय है कि तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी के स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। बता दें कि यह घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में SLP नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) की सुनवाई के दौरान घटित हुई थी।

प्रबल प्रताप सिंह यादव स्वयं अपना केस लड़ रहे थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने CJI के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और बेंच पर कागज फेंक दिए, जिससे कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित हुई थी। 

 

यह भी पढ़ें- भरी कोर्ट में CJI को गाली देने वाले प्रबल प्रताप गिरफ्तार, जज के सामने फेंके थे पेपर

यह भी पढ़ें- 'मैं आदेश देता हूं', सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज को ही दे दिया ऑर्डर; कोर्टरूम में की बदतमीजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।