Move to Jagran APP

बच्चा चोरी करने के आरोप में महिला को पकड़कर पीटा

बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच पांडव नगर इलाके में लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि महिला ने एक घर में घुसकर एक साल के बच्चे को गोद में उठाकर भाग रही थी। लोगों ने आरोपित महिला को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। महिला की पहचान स्वाति (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बच्चे की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 06:33 AM (IST)
बच्चा चोरी करने के आरोप में महिला को पकड़कर पीटा
बच्चा चोरी करने के आरोप में महिला को पकड़कर पीटा

फोटो फाइल नंबर : 7 ईएनडी 201 से 202 -पटपड़गंज इलाके में घर से उठाया था एक साल के बच्चे को

loksabha election banner

-लोगों ने पुलिस के हवाले किया, पुलिस जांच में जुटी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच पांडव नगर इलाके में लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि महिला ने एक घर में घुसकर एक साल के बच्चे को गोद में उठाकर भाग रही थी। लोगों ने आरोपित महिला को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। महिला की पहचान स्वाति (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बच्चे की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपित महिला से भी पूछताछ की जा रही है।

35 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि वह परिवार के साथ पटपड़गंज इलाके में रहती हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे पहली मंजिल पर अपने फ्लैट में एक वर्षीय बच्चे के साथ अकेली थीं। बच्चा गेट के पास बैठा था। थोड़ी देर के लिए वह रसोई में गई, इस दौरान आरोपित महिला बच्चे को उठाकर भागने लगी। यह देख उसकी मां ने शोर मचाकर महिला को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपित की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि आरोपित महिला चार-पांच दिन से इलाके में घूम रही थी। शुक्रवार को भी आरोपित महिला का इलाके में रहने वाली एक अन्य महिला से झगड़ा हुआ था। आरोपित महिला उनके मकान में भी घुसी थी। महिला ने आरोपित से पूछा कि यहां क्या कर रही हो तो वह गाली-गलौच करने लगी। इसके बाद महिला को धक्का देकर वह भाग गई। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपित महिला बार-बार अपना बयान बदल रही थी। जांच में पता चला है कि वह लक्ष्मी नगर की रहने वाली है। वह शादीशुदा है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला बच्चा क्यों चोरी करना चाहती थी। महिला ये भी दिखाने का प्रयास कर रही थी कि वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस अधिकारी उसका मेडिकल कराने की बात कह रहे हैं। इस मामले पर पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.