येलो लाइन पर सिग्नल समस्या ने थामी मेट्रो की रफ्तार, यात्री हुए परेशान
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सिग्नल में समस्या को लेकर मेट्रो का परिचालन कुछ देर के लिए रोका गया था।
By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 10:00 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 10:05 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनए। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार सिग्नल में समस्या को लेकर मेट्रो का परिचालन कुछ देर के लिए रोका गया था। सिग्नल में तकनीकी समस्या आने बाद मेट्रो ने यह कदम उठाया था।
इस दौरान यात्रियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन जाने में काफी परेशानी हुई। कुछ लोगों ने ऑटो का सहारा लिया तो कुछ अगली मेट्रो के लिए इंतजार करते दिखे। खराबी के दौरान स्टेशनों पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। येलो लाइन मेट्रो के अंतर्गत समयपुर बादली से लेकर हुडा सिटी सेंटर तक 37 स्टेशन हैं।
सिग्नल की समस्या के कारण हुडा सिटी सेंटर और सुल्तानपुर के बीच यात्रियों को मुश्किल हुई। इस बीच ट्रेन की स्पीड बेहद धीमी दिखी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) लगातार खराबी के कारण आजकल सुर्खियों में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें