Move to Jagran APP

रिपोर्ट : देश में मुंबई तो विदेश में दुबई हवाई यात्रियों की पहली पसंद

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आइजीआइ) से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में साल दर साल खासी बढ़ोतरी हो रही है। लोग यात्रा के लिए अन्य साधन की जगह हवाई सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं। आकड़े के मुताबिक 2017-1

By Edited By: Published: Tue, 14 May 2019 09:58 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 08:43 AM (IST)
रिपोर्ट : देश में मुंबई तो विदेश में दुबई हवाई यात्रियों की पहली पसंद

नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आइजीआइ) से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में साल दर साल बढ़ोतरी हो रही है। लोग हवाई सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं। आकड़े के मुताबिक 2017-18 में करीब 6 करोड़ साठ लाख और 2018-19 लगभग सात करोड़ यात्रियों ने आइजीआइ से हवाई सफर का आनंद लिया। इस तरह इस वर्ष आइजीआइ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों में 40 लाख की वृद्धि हुई। इस दौरान देश में मुंबई तो विदेश में दुबई हवाई यात्रियों की पहली पसंद रही। साथ ही हैदराबाद को पीछे छोड़ पहली बार चेन्नई टॉप फाइव हॉट डेस्टिनेशन में शामिल हुआ, जबकि बैंकाक ने लोकप्रियता में लंदन को पछाड़कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई। इस दौरान गत वर्ष के मुकाबले वर्तमान वर्ष में मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या करीब 55 लाख तो दुबई जाने वाले पर्यटकों की संख्या में एक लाख 13 हजार का उछाल आया। एयरपोर्ट संचालक कंपनी डायल यात्रियों की संख्या में वृद्धि का श्रेय आइजीआइ से देश-विदेश के लिए नए रूट पर शुरू किए गए विमानों को दे रही है।

loksabha election banner

दरअसल मुंबई को पछाड़कर आइजीआइ देश का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट बन चुका है। यहां से रोजाना करीब 76 एयरलाइंस की उड़़ानें 148 गंतव्य के लिए रवाना होती हैं। वहीं, एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब ढाई लाख यात्री देश-विदेश की यात्रा करते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि भारतीयों की आर्थिक स्थिति दिनों-दिन बेहतर हो रही है। लिहाजा सुविधा और कम समय लगने के कारण कई लोग रेल व अन्य यातायात साधनों की जगह विमान से सफर को प्राथमिकता दे रहे हैं। सबसे ज्यादा लोग पर्यटन और कामकाज के लिए हवाई यात्रा कर रहे हैं। वर्तमान में छोटे शहरों के और निम्न मध्य वर्ग के लोग भी हवाई यात्रा को तरजीह दे रहे हैं। देश में शीर्ष पांच गंतव्य में मुंबई का पहला स्थान है। दूसरे व तीसरे स्थान पर बेंगलुरु और पुणे हैं। वहीं, विदेश में दुबई हवाई यात्रियों की पहली पसंद है। इसके बाद बैंकाक और लंदन का स्थान आता है।

 प्रवक्ता, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) का कहना है कि आइजीआइ एयरपोर्ट विश्व के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट में से एक है। यहां यात्रियों की बेहतर सुविधा मिले इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, यहां से देश-विदेश के तमाम जगह की उड़ानें उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट से कने¨क्टग फ्लाइट भी पर्याप्त संख्या में हैं। इसके अलावा आइजीआइ एयरपोर्ट से वर्ष 2018-19 में पांच अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं शुरू की हैं। इस दौरान हवाई सेवा के लिए चार नए विदेशी गंतव्य के साथ ही 10 नए घरेलू गंतव्य को भी जोड़ा गया।

भारत के शीर्ष पांच गंतव्य
मुंबई बेंगलुरु पुणे कोलकाता हैदराबाद विश्व के शीर्ष पांच गंतव्य दुबई बैंकाक लंदन सिंगापुर काठमांडू वर्ष 2018-19 में जोड़े गए नए घरेलू गंतव्य आदमपुर, नासिक, पठानकोट, जोरहाट, कानपुर, दुर्गापुर, किशनगढ़, नांदेड़, शिरडी और कन्नूर। वर्ष 2018-19 में जोड़े गए नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्य कीव, फुकेट, नजफ और डॉन मुआंग। आइजीआइ एयरपोर्ट से शुरू हुई नई एयरलाइंस यूक्रेन इंटरनेशनल, एयर इटली, नोकसूट, अविया ट्रैफिक और जजीरा एयरलाइंस।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.