Move to Jagran APP

बेटी के सामने आगरा की महिला से ग्रेटर नोएडा में सामूहिक दुष्कर्म, UP पुलिस में हड़कंप

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आगरा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 10:50 AM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 10:58 AM (IST)
बेटी के सामने आगरा की महिला से ग्रेटर नोएडा में सामूहिक दुष्कर्म, UP पुलिस में हड़कंप
बेटी के सामने आगरा की महिला से ग्रेटर नोएडा में सामूहिक दुष्कर्म, UP पुलिस में हड़कंप

नोएडा, जेएनएन। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आगरा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आगरा की रहने वाली एक महिला के साथ ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में स्थित पार्शवनाथ सोसायटी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला का आरोप है कि उसको सोसायटी के एक फ्लैट में रखा गया, जहां घटना के दौरान उसकी छोटी बेटी भी उसके साथ मौजूद थी। बेटी के रोने पर वह मौका पाकर फ्लैट से भाग निकली और पुलिस के पास पहुंच कर पूरी आपबीती सुनाई।

loksabha election banner

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आगरा के रहने वाले राकेश व एक अन्य चढ्डा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के मुताबिक वह राकेश को जानती है जबकि उसका साथी चढ्डा का पूरा नाम वह नहीं जानती।

मूल रूप से आगरा की रहने वाली महिला आगरा के ही रहने वाले राकेश को जानती है। बीते शनिवार की शाम वह राकेश को अागरा में मिली और बाजार तक छोड़ने के लिए कहा। राकेश के साथ उसका साथ चढ्डा भी मौजूद था। आरोप है कि महिला को आगरा की बाजार छोड़ने के बजाय आरोपित कार में बंधक बनाकर जबरन ग्रेटर नोएडा ले आए। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रविवार सुबह महिला किसी तरह आरोपितों के कब्जे से मुक्त होकर भाग निकली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.