Move to Jagran APP

एयर चीफ मार्शल के घर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

मनोज धनोआ के घर में करीब छह महीने से निजी तौर पर काम कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर उसका शव एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के घर मिला।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:16 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:16 PM (IST)
एयर चीफ मार्शल के घर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
एयर चीफ मार्शल के घर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्‍ली, जेएनएन। एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के घर पर एक युवक की लाश मिली है। हालांक‍ि मौत कैसे हुई है इसके कारण पता नहीं चल पाया है। शव सर्वेंट क्वार्टर की छत पर मिला है। शरीर को किसी ने रस्सी के सहारे लटका दिया था। मृतक का नाम मनोज था।  

loksabha election banner

पुल‍िस को खुदकुशी की आशंका

पुल‍िस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला प्रथमदृष्‍टया खुदकुशी का लग रहा है। मनोज अपने परिवार के साथ गोविंदपुरी में रह रहा था। हालांक‍ि क‍िसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

तुगलक रोड थाना पुलिस कर रही जांच 

इस मामले में तुगलक रोड थाना पुलिस जांच कर रही है। बता दें क‍ि 23, अकबर रोड एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का निवास स्‍थान है।  बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस के पास फोन आया जिसमें सूचना मिली थी कि एयर चीफ मार्शल के घर पर एक युवक ने फांसी लगा ली है।

जांच जारी

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को आरएमएल अस्पताल भेज दिया है। मनोज धनोआ के घर में करीब छह महीने से निजी तौर पर काम कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.