विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के बाद गर्लफेेंड की हत्या की फिर शव लेकर उसके घर पहुंचा युवक

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 16 Jan 2018 02:44 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 07:28 AM (IST)

आरोपी युवक ने गर्लफ्रेंड के परिवार के सामने अपना गुनाह स्वीकार किया।

दुष्कर्म के बाद गर्लफेेंड की हत्या की फिर शव लेकर उसके घर पहुंचा युवक
दुष्कर्म के बाद गर्लफेेंड की हत्या की फिर शव लेकर उसके घर पहुंचा युवक

नई दिल्ली (जेएनएन)। महिला सुरक्षा को लेकर देश की राजधानी एक बार फिर बदनाम हुई है। ताजा मामले में दक्षिणी दिल्ली के शेख सराय की महिला के साथ ब्वायफ्रेंड ने पहले तो शारीरिक संबंध बनाए फिर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, युवती के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद आरोपी युवक शव को लेकर उसके मालवीय नगर स्थित घर पहुंचा। उसके बाद आरोपी ने परिवार के सामने अपना गुनाह स्वीकार किया। पुलिस की मानें तो  आरोपी युवक की पहचान शाहबाद खान (30) के रूप में हुई है। शाहबाद महिला के साथ एक ही कंपनी में काम करता था।

शादी के बाद हुआ था गैर मर्द से अफेयर

जिस महिला की हत्या हुई है वह पति से अलग रह रही थी। दरअसल, उसके रिश्ते पति के साथ अच्छे नहीं थे, इसलिए उसने तलाक ले लिया था। इसके बाद अपने 12 साल के बेटे के साथ मायके में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। इसके बाद वह गैरमर्द के करीब आई।

यह भी पढ़ेंः Love के एग्जाम में गर्लफ्रेंड हो गई फेल, मारा गया ब्वॉयफ्रेंड; फिल्मी नहीं है ये 'कहानी'

पति से तलाक के बाद युवक के करीब आई थी

जानकारी के मुताबिक, तलाकशुदा महिला मायके में अकेले रहने के दौरान इस युवक के संपर्क में आई थी। कुछ मुलाकातों के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। 

कई बार करवाया था गर्भपात (अबॉर्शन)

बताया जा रहा है कि युुवक के साथ कई बार महिला के शारीरिक संबंध बने। इस दौरान वह कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन प्रेमी के कहने पर महिला को बार-बार अबॉर्शन करवाना पड़ा। 

संबंध बनने के बाद शादी के लिए युवक पर दबाव डाल रही थी महिला

यह भी पता चला है कि प्रेम प्रसंग शुरू होने के दौरान ही महिला ने युवक से शादी का वादा लिया था। वहीं, युवक महिला से शादी को लेकर गंभीर नहीं था। वहीं, महिला आरोपी युवक से शादी करने के लिए पिछले काफी समय से दबाव डाल रही थी। 

शहदाब ने दिया था धोखा

महिला के परिजनों की मानें तो शहदाब ने महिला को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। जानकारी मिली है कि महिला के गर्भवती होने पर युवक ने जुलाई 2017 में उसका गर्भपात करवाया था।

यूं दिया दुष्कर्म व हत्या को अंजाम

पुलिस की मानें तो महिला व उसके प्रेमी शहदाब ने घटना के दिन शराब पी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था। पता चला है कि इन दोनों ने कार में ही शारीरिक संबंध बनाए, इसी दौरान आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला जिस अवस्था में थी उसी में उसे लेकर उसके घर गया।