विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में थाने पर डेरा डाले बैठे 17 लोग हिरासत में, महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न केस में ACP पर कार्रवाई की मांग

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:19 PM (IST)

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

HighLights

  1. महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न आरोप पर प्रदर्शन।

  2. पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर से 17 लोग हिरासत में।

  3. आरोपी एसीपी के खिलाफ कार्रवाई और FIR की मांग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर रविवार शाम से ही पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर डेरा डाले बैठे लोगों में से 17 को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये लोग आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

दरअसल, बीते शनिवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के एसीपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन ले गए

पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करने वालों में फ्रीलांस पत्रकार, यूट्यूबर और एक कथित पीड़ित शामिल थे, जिन्हें एक-एक करके बस में दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

एक महिला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे पुलिस अधिकारियों से मिलकर उनकी शिकायत का स्टेट्स जानना चाहते थे।

वहीं, एक प्रदर्शनकारी का कहना है, "पुलिस हमारे साथ गलत व्यवहार कर रही है... हम यहां 48 घंटे बाद अपनी शिकायत का स्टेट्स पूछने आए हैं।"

यह भी पढ़ें- 'यह बेहद शर्मनाक...' जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई से भड़का विपक्ष, पूछा- कहां जाएं महिलाएं?

यह भी पढ़ें- 'जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के बीच हमें गलत तरीके से छुआ', तीन महिला पत्रकारों का दिल्ली पुलिस के ACP पर गंभीर आरोप