यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी विकास समिति : अनिल वाजपेयी
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : सरकार जिला विकास समिति का गठन इसलिए करती है ताकि जनता की समस्याओं क

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : सरकार जिला विकास समिति का गठन इसलिए करती है ताकि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके, लेकिन जागरूकता न होने की वजह से बहुत से लोगों को समिति के कामकाज के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। इसलिए जिला विकास समिति को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यमुनापार में समस्याओं का अंबार है, जिन्हें दूर करने की सख्त जरूरत है। दिल्ली सरकार बोलने में नहीं करके दिखाने में विश्वास रखती है। ये बातें पूर्वी जिला विकास समिति के नए चेयरमैन अनिल वाजपेयी ने सोमवार को कार्यभार संभालने के दौरान जिला प्रशासन कार्यालय स्थित अपने कार्यालय में कहीं।
उन्होंने कहा कि समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी, वह खुद अपने कार्यालय में दो घंटे तक बैठकर आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे। उनकी पहली प्रमुखता पूर्वी दिल्ली में अतिक्रमण, गंदगी, पार्किग और बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करना है। इस काम को करने में वह अधिकारी, विधायक और आरडब्ल्यूए का सहयोग भी लेंगे। कार्यालय सिर्फ कागजों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम जनता को विकास समिति द्वारा किया जाने वाला काम करके दिखाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अन्य विधायकों से अनुरोध किया है कि वे सप्ताह में एक दिन विकास समिति के कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनें, जनता को अहसास होना चाहिए कि उनका जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए काम कर रहा है। मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल का सख्त निर्देश है कि विकास समिति जिले की तस्वीर बदलकर दिखाए। कार्यभार संभालने के दौरान विधायक नितिन त्यागी, विधायक राजकुमार, विधायक एसके बग्गा, पूर्व निगम पार्षद बंसी लाल, गौरव, सहित स्थानीय आरडब्ल्यूए के सदस्य मौजूद रहे।
