यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्रकारों की विश्वसनीयता सबसे जरूरी : सुमित्रा महाजन
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : मीडिया हाउस और उनसे जुड़े पत्रकारों के लिए आम लोगों में उनकी विश्वस

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : मीडिया हाउस और उनसे जुड़े पत्रकारों के लिए आम लोगों में उनकी विश्वसनीयता सबसे जरूरी है। इसलिए पत्रकारों को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे उनकी या फिर संस्थान की विश्वसनीयता खत्म हो जाए। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ये बातें कहीं। वह देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने पत्रकारों को नसीहत दी कि खबरें लिखते समय देश व समाज के हित को प्राथमिकता पर रखें। लोकसभा अध्यक्ष ने विभिन्न श्रेणियों में चुने गए पत्रकारों को सम्मानित भी किया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि भारत का विकास बाधित करने के लिए चीन व पाकिस्तान जैसे देश अड़ंगा लगाते रहते हैं। पत्रकारों को देश की छवि कमजोर करने वाली रिपोर्टिग से बचना चाहिए। कार्यक्रम में इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अशोक सचदेवा, सचिव वागीश ईसर मौजूद रहे। सम्मान के लिए विभिन्न श्रेणियों में 170 आवेदन आए थे। आइआइएमसी के महानिदेशक केजी सुरेश, लोकसभा टीवी के सीईओ आशीष जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला, विजय त्रिवेदी, उमेश उपाध्याय व अल्का रघुवंशी आदि ने बतौर जूरी सम्मान के लिए पत्रकारों का चयन किया।
------------------------
इन्हें मिला सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर त्रिखा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड व राष्ट्रवादी विषयों की रिपोर्टिग के लिए जी न्यूज के राहुल सिन्हा को उत्कृष्ट नारद सम्मान दिया गया। स्तंभकार कैटेगरी में संध्या जैन, ऑनलाइन में फर्स्ट पोस्ट के संपादक संजय सिंह, न्यूजरूम सपोर्ट में राज्यसभा टीवी की निधि चतुर्वेदी, ग्रामीण पत्रकारिता में ¨हदुस्थान समाचार के विवेक श्रीवास्तव, सोशल मीडिया में आर्किटेक्ट शिल्पी तिवारी, महिला पत्रकारिता में वूमेनियो वर्ल्ड डॉटकॉम की प्रभा ज्योति, स्टिल फोटोग्राफी में हेमराज, वीडियोग्राफी में न्यूज-18 के विपिन चंद्र खंडूरी, स्ट्रीट चिल्ड्रन का अखबार बालकनामा प्रकाशित करने के लिए चेतना एनजीओ के संस्थापक संजय गुप्ता को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
