पूर्वी दिल्ली में प्रचंड बहुत से आएगी भाजपा : मनोज तिवारी
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम म
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही है। पिछले चुनाव में भाजपा के पास जितनी सीटें थीं, इस बार उससे अधिक सीटों पर जीत हासिल होगी। पूर्वी दिल्ली के विभिन्न मतदान बूथों का दौरा करने के बाद उन्होंने जागरण से बातचीत में ये बातें कहीं।
तिवारी ने पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र के वसुंधरा एंक्लेव, दिलशाद गार्डन, यमुना विहार सहित कई वार्डो का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का जबरदस्त रुझान है। लोग चाहते हैं कि पूर्वी निगम में अच्छी सरकार बने, जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन की स्थापना कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जितने दावे किए हैं, उसमें से सभी को पूरा करेगी। पूर्वी निगम में पारदर्शी सरकार की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है, जो नई ऊर्जा से भरे हुए हैं। वे सेवा भाव से लोगों के कार्य करेंगे। इससे निगम की नई तस्वीर लोगों के सामने पेश होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्षदों से शिकायत नहीं रहेगी, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।