सीढि़यों से गिरकर जख्मी बच्चे ने आठ दिन बाद दम तोड़ा
जासं, पूर्वी दिल्ली : करावल नगर इलाके में सीढि़यों से गिरकर जख्मी हुए पांच साल के आर्यन ने करीब आठ द
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:26 PM (IST)
जासं, पूर्वी दिल्ली : करावल नगर इलाके में सीढि़यों से गिरकर जख्मी हुए पांच साल के आर्यन ने करीब आठ दिनों के इलाज के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आर्यन परिवार के साथ सी- 86, गली नंबर -5, शिव विहार, करावल नगर में रहता था। परिवार में पिता सुनील, मां ममता और चार भाई हैं। वह पहली कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि गत 14 मार्च को वह अपने भाइयों के साथ खेल रहा था। छत से नीचे वापस आते समय अचानक सीढि़यों से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दो दिन के बाद वह कोमा में चला गया। रविवार रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें