प्रत्याशियों ने लगाया दम, महारैली निकाल कर दिखाई अपनी ताकत
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सभी पार्टियों
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने महारैली निकाल कर अपना दम दिखाया। इस दौरान कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी स्कूटर व बाइक रैली में भीड़ जुटाकर पार्टी के प्रत्याशियों के होश उड़ा दिया।
पूर्वी दिल्ली के अधिकतर वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय है। लेकिन एक दर्जन वार्डों में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसके अलावा कुछ वार्डों में स्वराज पार्टी को भी ठीक ठाक वोट मिलने की उम्मीद है। भाजपा के कई बागी मैदान में हैं। जो पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। न्यू अशोक नगर में निवर्तमान पार्षद निक्की ¨सह मैदान में हैं तो पटपड़गंज में संध्या वर्मा ने मोर्चा खोला हुआ है। इसके अलावा शकरपुर, लक्ष्मीनगर, पांडव नगर और प्रीत विहार में भाजपा के बागी मजबूत स्थिति में हैं। जो भाजपा के प्रत्याशियों की जीत में रोड़ा बने हुए हैं। काफी वोट इनकी झोली में जाने की संभावना है।
भाजपा के साथ साथ कांग्रेस के बागी भी पार्टी प्रत्याशी के लिए ¨चता का विषय बने हुए हैं। जनता कॉलोनी में जाकिर खान चुनाव लड़ रहे हैं तो करावल नगर पश्चिम से धमेंद्र ¨सह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा कई वार्डों में टिकट वितरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। कांग्रेस ने छह पार्षदों को टिकट नहीं दिए थे जिससे कांग्रेस के प्रत्याशियों को उनका भी विरोध झेलना पड़ रहा है। जिससे सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रैली में भीड़ जुटाकर अपना दमखम दिखाया। कई जगहों पर पार्टियों के बड़े नेताओं ने रोड शो निकाला। जहां बड़े नेता नहीं पहुंचे वहां पार्टी प्रत्याशियों ने अपने बूते ही पदयात्रा, मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से लोगों के वोट देने की अपील की।