यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आगाज-ए-दोस्ती की दीवार पर उम्मीदों का कैलेंडर
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के सरहदों पर जारी तनाव के बीच दोस्ती की उम्मीदों से तै

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के सरहदों पर जारी तनाव के बीच दोस्ती की उम्मीदों से तैयार कैलेंडर का शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में विमोचन किया गया। दोनों मुल्कों के लोगों द्वारा मिलकर चलाए जा रहे आगाज ए दोस्ती मुहिम के तहत तैयार इस कैलेंडर में भारत और पाकिस्तान के बच्चों की 12 पेंटिंग को शामिल किया गया है। छह पेंटिंग भारतीय बच्चों के है तो छह पाकिस्तान के बच्चों के। पेंटिंग में बच्चों ने दोनों मुल्कों में दोस्ती का नन्हा सपना देखा है।
इस मौके पर वक्ताओं के साथ उपस्थित लोगों ने दोनों मुल्कों की तरक्की और खुशहाली के लिए दोनों के बीच बेहतर संबंधों को ही एक मात्र रास्ता बताया। इस मौके पर आगाज ए दोस्ती मुहिम के सदस्य रवि नितेश ने बताया कि कैलेंडर को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में जारी किया जाएगा। साथ ही इसे देहरादून, पानीपत, मुंबई व अमेरिका में भी जारी करने की योजना है।
विमोचन कार्यक्रम में गांधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव, पूर्व कर्नल वीरेंद्र सहाय शर्मा, लेखिका डॉ. सईदा हमीद व शिक्षाविद कमला भसीन शामिल हुई।
