क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
जासं, नई दिल्ली : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय क्षत्
जासं, नई दिल्ली : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय क्षत्रिय प्रतिनिधि महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 21 प्रांतों के क्षत्रिय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महासम्मेलन में सर्वसम्मति से कुंवर अजय सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं सात संगठन मंत्री समेत 11 उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ। इसी तरह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह, डॉ. किशोर सिंह बैस, राजा दिनेश सिंह, जेएन सिंह व कैप्टन नलिनी रंजन रे का निर्वाचन हुआ। डॉ. एमएस मानस, विजय सिंह सिसोदिया, ठाकुर अनुप सिंह, सुमेर सिंह शेखावत व राकेश चौहान राष्ट्रीय महामंत्री बने। ओमबीर सिंह तंवर, ठाकुर बीर बहादुर सिंह, राणा महेश सिंह, एनपी सिंह, नरेंद्र सिंह गौर, जयप्रकाश चौहान व डा परमिंदर सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। दिल्ली से कुंवर बीरेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश से ठाकुर महेश सिंह, बिहार से पंकज कुमार सिंह, झारखंड से कुंवर अखिलेश सिंह, मध्यप्रदेश से डॉ. घनश्याम सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ से ठाकुर रवि सिंह, तमिलनाडु से अनिल प्रताप नरगुंड व महाराष्ट्र से ठाकुर राजेश्वर सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। सम्मेलन के दौरान इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह को महर्षि विश्वामित्र शौर्य सम्मान व स्वाति सिंह को महारानी दुर्गावती शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुत्युंजय कुमार सिंह, ठाकुर चंद्रगुप्त सिंह व घनश्याम सिंह राजपूत को क्षत्रिय रत्न सम्मान मिला।