विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क

By Edited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 10:12 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : द्वारका को छोड़कर पश्चिमी दिल्ली के अन्य इलाकों में यह समझना मुश्कि

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : द्वारका को छोड़कर पश्चिमी दिल्ली के अन्य इलाकों में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण आम लोगों और वाहन चालक को इन्हीं गड्ढों से होकर आना-जाना करना पड़ता है। इस दौरान कई बार लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसके बाद भी गड्ढों को भरकर सड़कों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। बारिश होने पर स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

द्वारका में ककरौला गांव के समीप स्थित द्वारका मेट्रो स्टेशन से द्वारका के सेक्टर आठ, नौ, 10, 11, 13 और 14 में सड़कों से लेकर सर्विस लेन में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने द्वारका से द्वारका सेक्टर-14 तक जाने वाली सड़कों को दुरुस्त तो किया, लेकिन इसके आधे हिस्से को छोड़ दिया जो पालम मोड़ तक जाती है। इसी तरह की स्थिति सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन के समीप चौक पर भी बनी है। यहां पर एक बहुमंजिली इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण इलाके में ट्रकों और ट्रालों का आना-जाना लगा रहता है। इस कारण सड़कें धंस गई हैं। बीच-बीच में इनमें मिट्टी और ईट भरकर कामचलाऊ बनाया गया था, लेकिन बारिश में मिंट्टी बह जाने से स्थिति पहले जैसी हो गई है।

वहीं, ढांसा बॉर्डर, बहादुरगढ़ और नांगलोई में भी सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सड़कों पर कई बार ई-रिक्शा पलट चुके हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

कोट-----

ओल्ड ककरौला रोड की सड़क का निर्माण बारिश खत्म होने के बाद शुरू करा दिया जाएगा। अनियमित कॉलोनियों की गलियों की सड़कों के निर्माण का काम डीएसआइडीसी के अधीन है। यह निगम के दायरे में नहीं आता है। -सुनील गहलोत, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम नजफगढ़ जोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।