विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष भी नहीं दिया फसलों का मुआवजा : सतीश उपाध्याय

By Edited By:
Published: Tue, 15 Mar 2016 10:08 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए न

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कई गांवों में जाकर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों के नुकसान को समझने के साथ उन्हें केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बकौल सतीश उपाध्याय उन्हें किसानों ने बताया कि दिल्ली सरकार से पिछले वर्ष के नुकसान के लिए घोषित मुआवजे भी अभी तक या तो नहीं मिले हैं या आधे अधूरे मिले हैं। उनके साथ उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति अध्यक्ष मोहन भारद्वाज, पूर्व महापौर मास्टर आजाद ¨सह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयेन्द्र डबास एवं विनोद सहरावत आदि नेता भी थे।

इस दौरान वह निजामपुर, जौन्ती, मदनपुर डबास, हिरणकूदना, टीकरी, लाडपुर, माजरा, दरियापुर, हरेवली, घोगा आदि गांवों में गए। उपाध्याय ने किसानों की समस्याएं उपराज्यपाल के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

किसानों को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिल्ली के किसानों के हितों का ध्यान रखते हुये केंद्रीय गृह एवं कृषि मंत्रालयों को केंद्र शासित प्रदेश होने के बावजूद दिल्ली को राष्ट्रीय आपदा कोष में सम्मिलित करने का निर्देश दिया है और फसल बीमा भी अब दिल्ली के किसानों को उपलब्ध रहेगा।

उपाध्याय ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार ओछी राजनीति छोड़कर केंद्र से सहयोग मांगे तो दिल्ली के किसानों को शीघ्र ही मुआवजा मिल पाएगा। दिल्ली में किसान छोटे-छोटे भूखंडों पर खेती करते हैं। ओलावृष्टि से अब न सिर्फ किसान आर्थिक रूप से टूट गया है वहीं उनके सामाजिक जीवन में भी संकट आ रहे हैं। दर्जनों परिवारों ने आगामी फसल की उम्मीद पर परिवार में शादी-विवाह, उत्सवों के सपने संजो रखे थे जो अब टूट रहे हैं।