विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निगम उपचुनाव से क्यों डर रही दिल्ली सरकार: माकन

By Edited By:
Published: Fri, 28 Aug 2015 07:25 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली नगर निगम की 13 खाली सीटों पर तु

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली नगर निगम की 13 खाली सीटों पर तुरंत उपचुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हार के डर से आम आदमी पार्टी सरकार चुनाव कराने से पीछे हट रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी भेजकर नगर निगम की सभी रिक्त सीटों पर तुरंत चुनाव कराने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में माकन ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा बीते फरवरी में दिल्ली सरकार को भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए कहा कि आयोग तो मार्च-अप्रैल में ही इन खाली सीटों पर चुनाव संपन्न कराना चाहता था। उसने इसके लिए 21 करोड़ रुपये की मांग की थी लेकिन सरकार चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया को बेवजह रोक रही है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह सरकार केवल सुर्खियां बटोरने में जुटी है। जनता से जुड़े कामों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

माकन ने कहा कि दिल्ली नगर निगम कानून की धारा 12 में यह प्रावधान किया गया है कि नगर निगम की किसी सीट के खाली होने की सूरत में उसे जल्दी से जल्दी भरा जाना चाहिए। लेकिन दिल्ली में बिल्कुल उल्टी स्थिति है। वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कुछ पार्षद विधायक बन गए और उनकी सीट खाली हो गई। राष्ट्रपति शासन के दौरान इन खाली सीटों के लिए चुनाव नहीं कराए गए। उसी प्रकार जब वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद भी कई पार्षद विधायक बन गए तो सीटें खाली हो गई। लेकिन दिल्ली सरकार भी चुनाव कराने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी रविवार को मुख्यमंत्री के घर पर महंगाई के खिलाफ थाली पीट-पीटकर प्रदर्शन करेगी। इसी प्रकार नगर निगम की खाली पड़े सभी 13 वार्डो में भी महंगाई के खिलाफ थाली पीट-पीटकर प्रदर्शन किया जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।