विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नार्थ ब्लॉक पहुंचे बीएस बस्‍सी, गृहमंत्री से की मुलाकात

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Fri, 24 Jul 2015 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2015 02:34 PM (IST)

दिल्‍ली के पुलिस कमिश्‍नर बीएस बस्‍सी ने शुक्रवार को नार्थ ब्लॉक पहुंचे और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने शुक्रवार को नार्थ ब्लॉक पहुंचे और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है जब गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गृहमंत्री से चिंता जाहिर की थी।

यह कयास लगाया जा रहा है कि गृहमंत्री दिल्ली की कानून व्यवस्था पर बीएस बस्सी से चर्चा करेंगे। यह भ्ाी उम्मीद की जा रही कि गृहमंत्री दिल्ली पुलिस की एक बस से आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडेय को कुचलने के मामले पर भी चर्चा करेंगे।

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, कुमार विश्वास, आशुतोष, दिलीप पांडेय व दुर्गेश पाठक गृहमंत्री से नार्थ ब्लॉक में मिले थे। इस मुलाकात में दिल्ली पुलिस की एक बस से आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडेय को कुचलने की कथित कोशिश के मामले में पार्टी नेताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

आप के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमाण के तौर पर घटना स्थल की एक वीडियो क्लिप भी गृहमंत्री को दिखाई थी। साथ ही दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। गृहमंत्री ने आप नेताओं को मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।