विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अग्रसेन कॉलेज बना कम्युनिटी कॉलेज

By Edited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 10:18 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंतर्गत आने वाला महाराजा अग्रसेन कॉलेज अब क

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंतर्गत आने वाला महाराजा अग्रसेन कॉलेज अब कम्युनिटी कॉलेज भी कहलाएगा। कॉलेज के कम्युनिटी कॉलेज बनने पर यहां अब स्थानीय समुदाय से जुड़े लोगों के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एसोसिएट डिग्री कोर्स उपलब्ध होंगे। फिलहाल, कॉलेज इस प्रयास के अंतर्गत डिप्लोमा इन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट का कोर्स उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

डूटा की अध्यक्ष डॉ. नंदिता नारायण व सचिव डॉ. हरीश खन्ना ने यह जानकारी देते हुए इस बदलाव का विरोध किया है। डूटा अध्यक्ष ने कहा है कि कॉलेज के प्राचार्य ने बिना प्रबंध समिति व स्टाफ काउंसिल की मंजूरी के यह फैसला कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्राचार्य ने सीधे यूजीसी में आवेदन कर कॉलेज को कम्युनिटी कॉलेज बनाने का कार्य किया है। डॉ. नारायण ने कहा कि इसके मौजूदा डिग्री कोर्स को चलाने में परेशानी होगी। इतने बड़े फैसले को लेकर डीयू की कार्यकारी व विद्वत परिषद से भी स्वीकृति नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा डिग्री कॉलेज बनाने की जरुरत है तो उलटा मौजूदा कॉलेज को कम्युनिटी कॉलेज बनाया जा रहा है, जो गलत है। कम्युनिटी कॉलेज बनाने पर कॉलेज में शिक्षक व जगह की जरूरत होगी। इससे मौजूदा समय में चल रहे कॉलेज व कोर्सेज को कराने में दिक्कत आएगी। डूटा ने कहा कि कॉलेज को कम्युनिटी कॉलेज बनाने के प्रयास का पूरा विरोध किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।