जाम से जूझे लोग
जासं, नई दिल्ली : सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से मंगलवार को वाहनों की रफ्तार भी थम गई। मध्य
जासं, नई दिल्ली : सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से मंगलवार को वाहनों की रफ्तार भी थम गई। मध्य व उत्तरी दिल्ली में सुबह से लेकर दोपहर तक जाम लगा रहा। सफाई कर्मचारियों ने सड़क के बीचो-बीच कूड़ा फेंक दिया, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। वे मंगलवार सुबह दस बजे सिविल लाइंस नगर निगम कार्यालय के बाहर पहुंचे और कूड़ा बिखेर दिया। कूड़ा और प्रदर्शन की वजह से वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने तीस हजारी, रानी झांसी रोड, आजादपुर मंडी, रोहिणी, आनंद पर्वत, जीटी करनाल रोड पर भी प्रदर्शन किया। आनंद पर्वत में जाम में फंसे रोहित ने बताया कि वह करोल बाग जोन आफिस के बाहर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस ने सफाई कर्मचारियों से कूड़ा न फैलाने की अपील की है।