टहनी के सहारे आरोपी तक पहुंची पुलिस
संदीप गुप्ता, नई दुनिया, दिल्ली पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान हत्यारोपी जय कुमार पर शक नहीं हुआ
संदीप गुप्ता, नई दुनिया, दिल्ली
पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान हत्यारोपी जय कुमार पर शक नहीं हुआ था। बाद में पेड़ की एक टूटी टहनी ने उसे पुलिस के शिकंजे में ला खड़ा किया।
जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक का घर आरोपी जय कुमार के घर के ठीक पीछे है, लेकिन बच्चे का शव बैग में साथ वाले घर की छत पर मिला। जिस घर में शव मिला वहां रहने वाले युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई, लेकिन ठोस सुराग हाथ नहीं लगे। इसी बीच जांच दल ने देखा की पड़ोस वाले घर के पेड़ की टहनी टूटी हुई है। इसी टहनी में बैग फंसा हुआ था। शक की सुई जय कुमार पर गई। वह तीन-चार दिन से घर पर अकेला रह रहा था। परिवार में किसी की मृत्यु होने के चलते सभी सदस्य गांव गए हुए थे। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। रात होने पर वह बैग को साथ वाली छत पर जाकर प्लाट पर फेंक रहा था। इसी बीच छत पर कुछ लोगों की हलचल देखकर वह छिप गया और बैग पेड़ की टहनी पर लटक गया। टहनी टूट गई और बैग पड़ोसी की छत पर जा गिरा। पड़ोसी जब छत पर पौधों को पानी देने पहुंचा तो भेद खुला।