विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली को उन्नत शहर के रूप में करेंगे विकसित : राजनाथ

By Edited By:
Published: Mon, 02 Feb 2015 10:56 PM (IST)

जासं, पश्चिमी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार शाम मटियाला विधा

News Article Hero Image

जासं, पश्चिमी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार शाम मटियाला विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। ककरौला के साहिब सिह वर्मा पार्क में उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यो को गिनाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। भाजपा विकास कार्यो में कोताही नहीं बरत रही। जहां तक दिल्ली का सवाल है तो गत सरकारों के कारण इसका विकास उतना नहीं हो पाया जितना होना चाहिए था। भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली को उन्नत शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के पानी संबंधी मसले पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद दिल्ली के लिए पानी छोड़ने का मसला गत सरकार नहीं सुलक्षा पाई, जबकि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही मटियाला के निवर्तमान विधायक राजेश गहलौत की पहल पर द्वारका ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पानी उपलब्ध करवा दिया गया। उन्होंने आप को धरना देने वाले लोगों की पार्टी बताते हुए जनता को उससे दूर रहने के प्रति आगाह किया। राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि यदि वे दिल्ली की हित चाहते हैं तो भाजपा को बहुमत दिलाएं। इस मौके पर आप नेता शिव कुमार और समाजवादी पार्टी के नेता नरेंद्र यादव व बलबीर भाजपा में शामिल हुए।