उपराज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली सहित देश के सभी नागरिकों को राष्ट्र के 66वें
By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 09:32 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली सहित देश के सभी नागरिकों को राष्ट्र के 66वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए सभी के लिए शाति, सौहार्द्र, प्रगति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस दल के सदस्यों को भी बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 65 साल पहले इसी दिन हमने देश के नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता सुनिश्चित करने हेतु एक संप्रभुत्व लोकतात्रिक गणतंत्र की रचना की थी। जंग ने बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए स्कूल, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, बेघरों के लिए आश्रय तथा दिल्ली का हरित क्षेत्र बढ़ाने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें