यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुलपति ने डीयू में लगाया झाड़ू
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नौ दूतों में चुने जाने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नौ दूतों में चुने जाने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नार्थ कैंपस की आर्ट फैकल्टी में झाड़ू लगाया। कुलपति को झाड़ू लगाता देख कई छात्र भी वहां पहुंच गए।
प्रो. सिंह ने विभागाध्यक्ष और डीन के समक्ष संक्षिप्त संबोधन में कहा कि स्वच्छता का मतलब केवल झाड़ू लगाना नहीं है बल्कि आसपास के कचरे को भी साफ करना है, जो प्राय: वरिष्ठ अधिकारियों के आने पर छुपा दिया जाता है। कुलपति के साथ समान अवसर प्रकोष्ठ के डॉ. बिपिन तिवारी, डॉ. मलय नीरव और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।