यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ICC World Cup 2019 Pakistan Vs Australia Expected Playing 11: इन खिलाड़ियों के दम पर मैदान में उतरेगा पाकिस्तान?
ICC World Cup 2019 Pakistan Vs Australia Expected Playing 11 पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान की ये संभावित टीम हो सकती है।

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप में गुरुवार को मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। दोनों टीमों का यह चौथा मैच होगा और दोनों जीत का सिलसिला शुरू करने के लिए दोबारा मैदान में उतरेंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 3 में से 2 मैच जीत चुकी है और आखिरी मैच में भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दरअसल 1999 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने रनों का पीछा करते हुए विश्व कप में पहली बार हार का सामना किया।
वहीं पाकिस्तान ने 3 मैच खेले, जिसमें एक बार हार, एक बार जीत और एक बाद मैच रद्द के सहारे वो आगे बढ़ रही है। इस बार पाकिस्तान को मैच में जगह बनाए रखने के लिए काफी मुश्किलें हो रही हैं, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान जीत हासिल करना चाहेगी। ऐसे में जानते हैं कि आखिर पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस टीम के सात उतर सकती है, ताकि वो मैच में विजयी हो सके।
पाकिस्तान की टीम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पिछले मैचों में दिखा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज गेंदबाजों के सामने थोड़े बेबस साबित हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान अपनी बल्लेबाजी को लेकर कुछ खास रणनीति तैयार कर सकता है। ये पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन।
इमाम-उल-हक
फखर जमान
बाबर आजम
हारिस सोहेल
मोहम्मद हफीज
सरफराज अहमद
इमाद वसीम
शादाब खान
हसन अली
वहाब रियाज
मोहम्मद अमीर।
इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।
शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।