धौनी की खुशी हुई दोगुनी, मिला एशियन अवार्ड 2014
लंदन। बंग्लादेश में चल रहे टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को खेल में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए एशियन अवॉर्ड 2014 से सम्मानित किया गया है।

धौनी को शुक्रवार रात एक समारोह में यहां इस सम्मान से नवाजा गया। भारतीय कप्तान फिलहाल विश्व कप के लिए बांग्लादेश में मौजूद हैं। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर राम प्रकाश ने धौनी की ओर से संदेश पढ़ा और इस अवॉर्ड को देश और दुनिया में उनके प्रशंसकों को समर्पित किया। इस दौरान धौनी की खेल में असाधारण उपलब्धियों और योगदान के लिए जमकर प्रशंसा भी की गई।
देश के सफल कप्तानों में से एक धौनी सीमित ओवर प्रारूप में दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ष 2007 में टी 20 विश्व कप और फिर 2011 में आइसीसी विश्व कप खिताब जीता था। वह वर्ष 2013 में पहले कप्तान बने जिन्होंने तीनों आइसीसी ट्रॉफी जीती थीं।
पढ़ें: जानिए, भारत की शानदार जीत पर क्या है कप्तान धौनी का कहना
पढ़ें: भारत की बल्ले-बल्ले, सेमीफाइनल में जीत के तीन मुख्य कारण