विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीदरलैंड्स क्रिकेट में बड़ा बदलाव: स्कॉट एडवर्ड्स ने अचानक छोड़ी कप्तानी, अब बास डी लीडे संभालेंगे कमान

Published: Sat, 01 Aug 2026 09:06 PM (IST)

स्कॉट एडवर्ड्स ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है।

स्कॉट एडवर्ड्स

स्कॉट एडवर्ड्स 

HighLights

  1. 56 मैचों के बाद स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ा पद

  2. अब खिलाड़ी के तौर पर दिखाएंगे जलवा

  3. वर्ल्ड कप लीग-2 के बीच बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, आइएएनएस। स्कॉट एडवर्ड्स ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने 56 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम की कप्तानी की। एडवर्ड्स की जगह पर ऑलराउंडर बास डी लीडे आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग-2 कैंपेन के बाकी मैचों के लिए टीम की कमान संभालेंगे।

यूट्रेक्ट में लीग 2 के मैच खत्म होने के बाद एडवर्ड्स ने अपनी टीम के साथियों को अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब लीडरशिप की भूमिका छोड़ने और एक खिलाड़ी के तौर पर बड़ी भूमिका निभाने पर ध्यान देने का सही समय है।

रायल डच क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी एक वीडियो में एडवर्ड्स ने अपनी टीम के साथियों से कहा कि मुझे खेद है कि मैं आप लोगों के सामने यह बात अचानक रख रहा हूं, लेकिन मैं अब से कप्तान का पद छोड़ रहा हूं। मेरा मानना है कि यह एक ऐसा मामला है जिस पर रयान कुक और मैंने बात की है और मैंने कई अन्य लोगों से भी इस बारे में चर्चा की है और अब मुझे यह सही समय लग रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें- RCB को IPL ट्रॉफी जिताने के बाद अब इस बड़ी टीम के कप्तान बने रजत पाटीदार, Rinku Singh होंगे डिप्टी

यह भी पढ़ें- मैदान पर तनातनी के बीच 'प्यार की झप्पी', जेमिमा रोड्रिग्स और पाक कप्तान फातिमा सना का वीडियो वायरल