विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपने दो कोचेस को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट लिख जताया आभार

Published: Tue, 04 Aug 2026 04:37 PM (IST)

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया में से दो कोचेस की छुट्टी हो गई है। बीसीसीआई ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात का एलान किया।

भारतीय क्रिकेट टीम से विदा हुए दो कोच

भारतीय क्रिकेट टीम से विदा हुए दो कोच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका का दौरा करना है जहां वो दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले बीसीसीआई ने टीम के दो कोचेस को अलविदा कहते हुए भावुक पोस्ट लिखी है। ये दो कोच हैं रयान चेन डोश्चे और टी दिलीप।

रयान की विदाई काफी पहले हो गई थी। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ में भी शामिल हो गए है। हालांकि, बीसीसीआई ने उनको लेकर आधिकारिक एलान अब किया।

टी दिलीप भी हुए विदा

डोश्चे के अलावा टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी अब विदा हो चुके हैं। उनको लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह भी जाने वाले हैं, लेकिन बीसीसीआई ने इस बात का आधिकारिक एलान आज यानी चार अगस्त मंगलवार को किया है। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट लिखकर दोनों को शुक्रिया कहा है।

बीसीसीआई ने लिखा, " शानदार योगदान के लिए शुक्रिया सहायक कोच रयान टेन डोश्चे और फील्डिंग कोच टी दिलीप। आपका समर्पण, पेशेवर रवैया और पर्दे के पीछे की गई मेहनत ने टीम के सफर और सफलता में अहम रोल निभाया है। आप दोनों को करियर के अगले सफर के लिए शुभकामनाएं।"

 

शुभादीप घोष बने फील्डिंग कोच

टी दिलीप की जगह शुभादीप घोष टीम इंडिया के अगले फील्डिंग कोच होंगे। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में ये बताया है कि घोष श्रीलंका सीरीज से दिलीप का स्थान लेंगे। हालांकि, शुभादीप को लेकर बीसीसीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। शुभादीप असम और रेलवे के लिए खेल चुके हैं। वह कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए।

यह भी पढ़ें- IND vs SL के बीच टेस्‍ट मैचों में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन, नई टीम इंडिया बस देख सकती है ख्‍वाब!

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम पर 'चोट' का संकट, 4 खिलाड़ी हुए बाहर