विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: '5 मिनट बाद करता हूं...', नीतीश कुमार रेड्डी ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया स्पेशल कॉल; माफी मांगकर जीता दिल

Published: Sun, 14 Jun 2026 11:22 AM (IST)

Nitish Kumar Reddy Mother Call: भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच जीतने के बाद प्रेस कॉफ्रेंस को बीच में रोककर मां का फोन उठाया।

Nitish Kumar Reddy ने मां का कॉल उठाकर जीता दिल

Nitish Kumar Reddy ने मां का कॉल उठाकर जीता दिल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Nitish Kumar Reddy Mother Call: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की। धर्मशाला में खेले गए इस मैच को बारिश की वजह से मैच 25-25 ओवर का किया गया था, जिसमें भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बॉलिंग की। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नीतीश प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर थे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। 

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने खास जेस्चर से लोगों का दिल जीता, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Nitish Kumar Reddy ने मां का कॉल उठाकर जीता दिल

दरअसल, धर्मशाला में पहले वनडे मैच जीतने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान नीतीश जब पत्रकारों से बात कर रहे थे, तभी उनके फोन पर मां का कॉल आ गया। नीतीश ने तुरंत मां का फोन उठाया और कहा, "5 मिनट बाद करता हूं"।

फिर पत्रकार से नीतीश ने बीच में रुकावट के लिए माफी भी मांगी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। बीसीसीआई ने वीडियो को शेयर किया है। लोगों को नीतीश की ये सादगी काफी पसंद आ रही हैं। 

नीतीश ने गुरबाज को यॉर्कर मारकर किया बोल्ड 

नीतीश ने मैच में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को अपना शिकार बनाया, जो 51 गेंद पर 102 रन पर आउट हुए। यॉर्कर मारकर नीतीश ने गुरबाज का विकेट लिया। इसके अलावा उन्होंने ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को भी अपना शिकार बनाया।   

भारत ने जीत के साथ वनडे सीरीज का किया आगाज 

मैच की बात करें तो रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 48 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी, लेकिन इसके बाद भी टीम को जीत नहीं मिली। भारतीय टीम 23वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 66 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी निकली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: रोहित शर्मा के रन आउट पर क्‍या बोले शुभमन गिल? गुरनूर बरार-हर्ष दुबे के डेब्‍यू पर बात की

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Highlights: भारत ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का आगाज, गुरबाज के शतक पर भारी पड़ी गिल की पारी