विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजरबानी की स्पीड के आगे ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 की रेस बनाई रोमांचक

Published: Fri, 13 Feb 2026 02:47 PM (IST)

जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ जिम्बाब्वे की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिखाया है। जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार गेंदबाजी की और मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाई।

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

HighLights

  1. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

  2. जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर

  3. ब्लेसिंग मुजरबानी ने हासिल किए 4 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलियो को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 23 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 146 रनों पर सिमट गई और जिम्बाब्वे की टीम ने मुकाबले को 23 रनों से अपने नाम कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप में अपने कई बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही है, जिसका उन्हें आज नुकसान भी उठाना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श भी चोट की वजह से बाहर हैं और ट्रेविस हेड टीम की अगुवाई कर रहे हैं। बता दें कि जिम्बाब्वे से ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल नहीं कर सकी है।

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रनों की पारी की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना डाले। अंत में कप्तान सिकंदर रजा ने तेज पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। रजा की पारी का ही नतीजा था कि जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को 170 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रही।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन के अलावा अन्य गेंदबाज विकेट लेने में विफल रहे, जिसकी वजह से जिम्बाब्वे 169 रनों के स्कोर तक पहुंच सका।

ब्लेसिंग मुजरबानी की शानदार गेंदबाजी

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम मे दूसरे ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवरों में मात्र 17 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा ब्रैड इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों गेंदबाजों के दम पर जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को 146 रनों पर रोकने में कामयाब रही और मैच को 23 रनों से अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने कमाल की बैटिंग की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। रेनशॉ ने 44 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंदों पर 31 रनों की धीमी पारी खेली।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्‍पेंस, ओपनर ने खुद बताया- बीमारी के कारण घट गया 2 किलो वजन

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में बढ़ी चोटिल खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट, जिम्‍बाब्‍वे और आयरलैंड के प्रमुख प्‍लेयर्स टूर्नामेंट से हुए बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।