ZIM vs AUS 2nd ODI: ट्रेविस हेड के तूफानी शतक से जीती ऑस्ट्रेलिया, सीरीज पर भी जमाया कब्जा
ट्रेविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 84 रन से शिकस्त दी।

ट्रेविस हेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेविस हेड के तूफानी शतक से के बाद कप्तान मिचेल मार्श और कूपर कोनॉली की फिफ्टी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 84 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही कंगारू टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त की। आखिरी मुकाबला रविवार, 20 सितंबर को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 356 रन
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 356 रन बनाए। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 114 गेंदों पर 130 रन की साझेदारी हुई। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्श को वेलिंगटन मसाकाद्जा ने बोल्ड किया। मार्श ने 63 गेंदों पर 53 रन बनाए।
हेड ने लगाया शतक
3 नंबर पर उतरे कूपर कोनॉली ने हेड का साथ दिया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप हुई। हेड शतक लगाने के बाद कैच आउट हुए। उन्होंने 84 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में सलामी बल्लेबाज ने 15 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 21, एलेक्स कैरी ने 20, मैट रेनशॉ ने 15, ओलिवर पीक ने 18 गेंदों पर नाबाद 41 और नाथन एलिस ने 6* रन बनाए।
357 रन चेज करने उतरी जिम्बाब्बे टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 9 गेंद पहले ही 272 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के टॉप ऑर्डर ने रन तो बनाए, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए।
ब्रेंडन टेलर ने 39, क्रेग इरविन ने 38, इनोसेंट काइया ने 34, बेन करन ने 30 और ब्रायन बेनेट ने 23 और वेस्ली मधेवेरे ने 26 रन बनाए। जोश हेजलवुड, कूपर कोनॉली, एडम जैम्पा और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट चटकाए। नाथन एलिस और ओलिवर पीक ने 1-1 विकेट लिया।
