विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Women's Asia Cup 2026: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्‍तान को रौंदा, फाइनल में भारत से होगी टक्‍कर

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:33 PM (IST)

विमंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को श्रीलंका ने पाकिस्‍तान को 4 विकेट से शिकस्‍त दी।

श्रीलंका ने पाकिस्‍तान को 4 विकेट से शिकस्‍त दी।

श्रीलंका ने पाकिस्‍तान को 4 विकेट से शिकस्‍त दी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को श्रीलंका ने पाकिस्‍तान को 4 विकेट से शिकस्‍त दी। हार के साथ पाकिस्‍तान का फाइनल खेलने का सपना चूर हो गया। दूसरी ओर श्रीलंका टीम फाइनल में पहुंच गई है। रविवार को होने वाले निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारतीय महिला टीम से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

सना रहीं मैच की हीरो

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए थे। 131 रन के टारगेट को श्रीलंका ने 8 गेंद पहले ही 6 विकेट खोकर चेज कर लिया। पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना प्‍लेयर ऑफ द मैच रहीं। उन्‍होंने नाबाद 47 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट भी लिए।

 

 

फिफ्टी से चूकीं सना

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में मुनीबा अली (2) कैच आउट हुईं। इसके बाद शावाल जुल्फिकार और गुल फिरोजा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी हुई। पावरप्‍ले में ही जुल्फिकार (24) अपना विकेट गंवा बैठीं।

पावरप्‍ले खत्‍म होने के बाद 7वें ओवर में आयशा जफर (7) सस्‍ते में आउट हो गईं। सदफ शमास के बल्‍ले से 8 रन निकले। इसके बाद कप्‍तान फातिमा सना ने गुल फिरोजा के साथ मिलकर साझेदारी बनाई। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 40 रन जोड़े। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर फिरोजा (21) ने चमारी अथापथु को कैच थमा दिया।

कप्‍तान फातिमा सना 36 गेंदों पर 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 2 छक्‍के लगाए। तुबा हसन ने 12* रनों का योगदान दिया। कप्‍तान चमारी अथापथु और चमुदी प्रबोधा ने 2-2 विकेट चटकाए।

सना ने दिए बैक टू बैक झटके

131 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को दूसरे ओवर में 2 झटके लगे। कप्‍तान फातिमा सना ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चमारी अथापथु (5) को सदाफ शमास के हाथों कैच आउट कराया। अगली गेंद पर सना ने संजना कविंदी को खाता तक नहीं खेलने दिया।

2 विकेट जल्‍दी गंवाने के बाद श्रीलंका को एक साझेदारी मिली। इमेशा दुलानी और हसिनी परेरा ने तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 26 रन जोड़े। इसके बाद श्रीलंका ने 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में परेरा (3) ने आयशा जफर को कैच थमा दिया। 7वें ओवर में इमेशा दुलानी (22) पवेलियन लौट गईं।

हर्षिता-कविशा ने दी मजबूती

10 ओवर में श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 53 रन बना लिए थे। अगली 60 गेंदों पर टीम को जीत के लिए 78 रन बनाने थे। 17वें ओवर में सना ने श्रीलंका को फिर 2 झटके दिए। उन्‍होंने पहली गेंद पर हर्षिता समरविक्रमा (36) को आखिरी गेंद पर कविशा दिलहारी (33) को आउट किया। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा (18) और कौशानी नुत्यांगना (10) ने श्रीलंका को जीत दिला दी। फातिमा सना ने 3.4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- Asia Cup का फाइनल और भारतीय महिला टीम का सॉलिड कनेक्‍शन, 'हरमन ब्रिगेड' की रिकॉर्ड 8वें खिताब पर नजर

यह भी पढ़ें- IND W vs BAN W Semi-Final Highlights: भारत ने एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को दी पटखनी, फाइनल में पहुंची हरमनप्रीत कौर की सेना