विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asia Cup का फाइनल और भारतीय महिला टीम का सॉलिड कनेक्‍शन, 'हरमन ब्रिगेड' की रिकॉर्ड 8वें खिताब पर नजर

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:57 PM (IST)

विमंस एशिया कप का फाइनल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच सॉलिड कनेक्‍शन है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस एशिया कप का फाइनल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच सॉलिड कनेक्‍शन है। विमंस एशिया कप का फाइनल हो और भारतीय टीम न पहुंचे ऐसा अब तक हुए 10 एडिशन में तो नहीं हुआ है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट की 2004 से शुरुआत हुई। पहले 4 संस्‍करण वनडे फॉर्मेट में खेले गए। इसके बाद अगले 6 एडिशन टी20 फॉर्मेट में खेले गए हैं।

2004 से हुई शुरुआत

भारतीय महिला टीम विमंस एशिया कप 2026 से पहले खेले गए 9 एडिशन में से 7 बार ट्रॉफी उठाई है। 2018 में बांग्‍लादेश और 2024 में श्रीलंका चैंपियन बनी। इस बार भी भारत की बेटियां फाइनल में हैं। पहले सेमीफाइनल में हरमनप्रीत सिंह की सेना ने बांग्‍लादेश को हराकर इस बार भी एशिया कप के फाइनल का टिकट कटाया।

एशिया कप 2026 का फाइनल रविवार को दुबई में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम निर्णायक मैच में भारत से टकराएगी। दूसरे सेमीफाइनल में आज शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्‍तान महिला टीम की जंग होगी।

 विमंस एशिया कप के रिजल्‍ट

साल फॉर्मेट मेजबान विजेता उपविजेता रिजल्‍ट
2004 वनडे (ODI) श्रीलंका भारत श्रीलंका भारत 5-0 से जीता (5 मैचों की सीरीज)।
2005–06 वनडे (ODI) पाकिस्तान भारत श्रीलंका भारत 97 रन से जीता।
2006 वनडे (ODI) भारत भारत श्रीलंका भारत 8 विकेट से जीता।
2008 वनडे (ODI) श्रीलंका भारत श्रीलंका भारत 177 रन से जीता।
2012 टी20 (T20I) चीन भारत पाकिस्तान भारत 18 रन से जीता।
2016 टी20 (T20I) थाईलैंड भारत पाकिस्तान भारत 17 रन से जीता।
2018 टी20 (T20I) मलेशिया बांग्लादेश भारत बांग्लादेश 3 विकेट से जीता।
2022 टी20 (T20I) बांग्लादेश भारत श्रीलंका भारत 8 विकेट से जीता।
2024 टी20 (T20I) श्रीलंका श्रीलंका भारत श्रीलंका 8 विकेट से जीता।
2026 टी20 (T20I) यूएई (UAE) तय होना बाकी तय होना बाकी भारतीय टीम फाइनल में 

कुछ अहम बातें

  • यह टूर्नामेंट हर 2 साल में होता है। इसमें एशिया महाद्वीप की कई टीमें खिताब के लिए मुकाबला करती हैं।
  • 2004 में यह टूर्नामेंट पहली बार ODI फॉर्मेट में खेला गया था। 2012 में यह पहली बार टी20 फॉर्मेट में हुआ।
  • महिला एशिया कप 2026 अभी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में चल रहा है। इसमें 8 टीमें मुकाबला कर रही हैं।
  • टूर्नामेंट का फाइनल रविवार, 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND W vs BAN W: एशिया कप में श्रीचरणी ने जमाया तूफानी 'अर्धशतक', कुलदीप यादव को छोड़ा पीछे

यह भी पढ़ें- IND W vs BAN W: शेफाली की तूफानी पारी और स्पिनर्स की फिरकी के दम पर फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदा