विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Hazare Trophy 2022: विराट ने खेली नाबाद 116 रन की पारी और दिल्ली को मिली हार

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Savern
Published: Mon, 21 Nov 2022 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 08:11 PM (IST)

Vijay Hazare Trophy 2022 झारखंड के कप्तान विराट सिंह ने नाबाद 116 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 ...और पढ़ें

विराट सिंह ने नाबाद 116 रन की पारी खेली (एपी फोटो)
विराट सिंह ने नाबाद 116 रन की पारी खेली (एपी फोटो)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Vijay Hazare Trophy 2022: कप्तान विराट सिंह (नाबाद 116) के शानदार शतक के दम पर झारखंड ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 259 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष बदोनी ने नाबाद 91 रन बनाए। कप्तान नीतीश राणा ने भी 51 रनों की पारी खेली। 260 रनों के लक्ष्य को झारखंड ने पांच विकेट खोकर सात गेंदें शेष रहते हासिल किया। विराट सिंह ने 128 गेंदों पर नाबाद 116 रन बनाए, जिनमें 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

आदित्य गढ़वाल का तूफानी शतक

आदित्य गढ़वाल की 70 गेंदों पर 149 रनों की तूफानी पारी से राजस्थान ने मेघालय पर 296 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 390 रनों का पहाड़ खड़ा किया। गढ़वाल ने 18 चौके और सात छक्के जड़े। सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर (77), कप्तान अशोक मेनारिया (70) और महिपाल लोमरोर (57) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम 36.1 ओवरों में महज 94 रनों पर ढेर हो गई। छह बल्लेबाज दहाई अंक पर भी नहीं पहुंच पाए। राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई और साहिल धीवन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

छह विकेट से जीती कर्नाटक

कर्नाटक ने सिक्किम को छह विकेट से हरा दिया। सिक्किम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवरों में 10 विकेट पर 117 रन ही बना पाई। इस आसान से लक्ष्य को कर्नाटक ने 152 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

असम ने विदर्भ को सात विकेट से हराया

अन्य मैच में असम ने विदर्भ को सात विकेट से हरा दिया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 261 रन बनाए। 262 रनों के लक्ष्य को असम ने 47.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।