विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPT20 Final: Rinku Singh पर भारी पड़े करन शर्मा, फाइनल में काशी रुद्रास ने मेरठ को दी 7 विकेट से शिकस्त

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 17 Sep 2023 10:06 AM (IST)

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार 16 सितंबर को यूपी टी-20 लीग का फाइनल मुकाबला मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास ...और पढ़ें

UPT20 League Final 2023। काशी रुद्रास ने जीता फाइनल।
UPT20 League Final 2023। काशी रुद्रास ने जीता फाइनल।

HighLights

  1. यूपी टी-20 लीग के फाइनल में काशी रुद्रास ने मेरठ मेवरिक्स को हराया
  2. काशी रुद्रास के लिए करन शर्मा ने खेली कप्तानी पारी
  3. यूपी टी-20 लीग में फेल रहे आईपीएल स्टार रिंकू सिंह

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। यूपी टी-20 लीग (UPT20 League Final) के पहले सीजन का खिताब काशी रुद्रास ने मेरठ मेवरिक्स को हराकर अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में रिंकू सिंह की टीम मेरठ मेवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। इसके जवाब में करन शर्मा की नेतृत्व वाली टीम काशी रुद्रास ने तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार, 16 सितंबर को यूपी टी-20 लीग का फाइनल मुकाबला मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करेत हुए मेरठ के ओपनर स्वास्तिक और उवैश ने विस्फोटक अंदाज में शुरुआत की। दोनों ने मिलकर दो ओवर में 27 रन कूट डाले। हालांकि, अगले दो ओवर में बाबी यादव और अटल बिहारी ने बाजी पलटते हुए स्कोर चार ओवर में 4 विकेट कर दिया।

सस्ते में आउट हुए रिंकू सिंह

यूपी टी-20 लीग में शतकों की हैट्रिक लगाने वाले स्वास्तिक चिकारा (18) विकेटकीपर कीर्तिवर्धन के हाथों कैच होकर बाबी यादव की गेंद पर पवेलियन लौटे। बाबी ने अगली ही गेंद पर कप्तान माधव कौशिक (0) को चलता किया। वहीं, अटल बिहारी ने ओपनर उवैश अहमद को (9) LBW आउट किया।

बाबी और बिहारी की जोड़ी ने किया कमाल

मेरठ को रिंकू सिंह से बहुत आशाएं थीं, लेकिन वह 4 रन के योग पर बाबी यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 61 रन ही बना सकी मेरठ मेवरिक्स को रितुराज शर्मा और दिव्यांश ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 67 रन की अहम साझेदारी हुई। रितुराज 53 रन बनाकर अटल बिहारी की गेंद पर बाबी के हाथों कैच हुए। दिव्यांश 40 रन बनाकर प्रिंस का शिकार हुए। मेरठ मेवरिक्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए।

कप्तान करन शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

इसके जवाब में काशी रुद्रास की ओर से कप्तान करन और शिवा ने धीमी शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। 57 के योग पर काशी रुद्रास को कार्तिक त्यागी ने 2 लगातार झटके दिए। शिवा 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, प्रियांशु कार्तिक की गेंद को समझ नहीं पाए और LBW हो गए।

यह भी पढ़ें- 16 साल की उम्र में खेली 585 रन की रिकॉर्ड पारी, अब टी-20 लीग में लगातार 3 शतक जमाकर सुपरस्‍टार बना ये खिलाड़ी

हालांकि, दूसरे छोर पर कप्तान करन ने प्रिंस के साथ मिलकर खिताबी मुकाबले में 84 रनों की अहम साझेदारी की। करन (76) पूर्णांक त्यागी की गेंद पर रिंकू के हाथों कैच हुए। प्रिंस (28 रन) ने 20वें ओवर में विजयी रन लेकर लीग के पहले खिताब पर काशी रुद्रास का नाम दर्ज कराया।

इन खिलाड़ियों ने जीती ऑरेंज और पर्पल कैप

लीग में सर्वाधिक 626 रन बनाने वाले कप्तान करन शर्मा ने ऑरेंज कैप और काशी रुद्रास के ही गेंदबाज अटल बिहारी ने 25 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। वहीं, मेरठ के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाने वाले गेंदबाज बाबी यादव को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

यह भी पढ़ें- UPT20 League Final: मेरठ-काशी के बीच खिताबी भिड़ंत, Rinku Singh पर होंगी सभी की निगाहें