विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP T20 League 2024: रोमांचक मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स ने लखनऊ फाल्कन्‍स को दी मात, समीर रिजवी रहे मैच के हीरो

Published: Tue, 27 Aug 2024 01:42 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश टी20 लीग के तीसरे मैच में सोमवार को कानपुर सुपरस्टार्स ने लखनऊ फाल्कन्स को आखिरी ओवर तक चले ...और पढ़ें

समीर रिजवी ने ठोका अर्धशतक। इमेज- सोशल मीडिया
समीर रिजवी ने ठोका अर्धशतक। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. समीर रिजवी ने खेली कप्‍तानी पारी
  2. प्रियम गर्ग ने बनाए 31 रन
  3. शुभम मिश्रा ने 4 विकेट चटकाए

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश टी20 लीग के तीसरे मैच में सोमवार को कानपुर सुपरस्टार्स ने लखनऊ फाल्कन्स को आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हराया। इकाना स्टेडियम में कानपुर सुपरस्टार्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ फाल्कन्स टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। समीर रिजवी मैच के हीरो रहे।

रिजवी ने बनाए 81 रन 

कानपुर सुपरस्टार्स कप्तान समीर रिजवी ने शानदार बल्‍लेबाजी की। उन्होंने 51 गेंदों पर 8 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 81 रन बनाए। उनके अलावा शुभम मिश्रा 17 रन की पारी खेली। लखनऊ फाल्कन्‍स की ओर से अभिनंदन सिंह ने 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 157 रनों के लक्ष्‍य का पीछ करने उतरी लखनऊ फाल्कन्‍स की शुरुआत खराब रही।

लखनऊ की खराब शुरुआत

लखनऊ फाल्कन्‍स को तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा। हर्ष त्यागी का खाता नहीं खुला। मोहसिन खान ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। खराब शुरुआत के बाद टीम लगातार विकेट खोती चली गई। 123 के स्‍कोर पर टीम के 8 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। विप्रज निगम के नाबाद 15 रन और भवनेश्वर कुमार के 16 रन की बदौलत टीम जीत के करीब पहुंची।

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: मेरठ मेरविक्स ने फिर जताया IPL स्टार पर भरोसा, रिंकू सिंह को सौंपी अहम जिम्मेदारी

हालांकि, यह जोड़ी लखनऊ को जीत नहीं दिला सकी। लखनऊ फाल्कन्‍स के कप्‍तान प्रियम गर्ग ने सबसे ज्यादा 31 बनाए। उनके अलावा समर्थ सिंह ने 29 रन की पारी खेली। कानपुर सुपरस्टार्स के गेंदबाज शुभम मिश्रा ने 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। साथ ही विनीत पवार ने 25 रन देकर 2 शिकार किए।

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024 का आज से होगा आगाज, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग