विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NZ vs SL T20: रोमांच की सारी हदें हुई पार, सुपर ओवर में निकला मैच का नतीजा, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को रौंदा

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 02 Apr 2023 05:46 PM (IST)

NZ vs SL 1st T20 न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑक्लैंड के ...और पढ़ें

Srilanka beat New Zealand in 1st t20 Match
Srilanka beat New Zealand in 1st t20 Match

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। NZ vs SL, 1st T20। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑक्लैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में 2 अप्रैल को खेला गया। इस रोमांचक मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम की तरफ से ईश सोढ़ी ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर ये मैच टाई कराया। इसके बाद ये मैच सुपर ओवर तक गया और सुपर ओवर में श्रीलंका टीम ने बाजी मारते हुए मैच अपने नाम किया।

NZ vs SL 1st T20: न्यूजीलैंड गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दिखाया कमाल

दरअसल, मैच में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। टीम की तरफ से कुरल परेरा ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा चरिथ असलंका ने 41 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस तरह श्रीलंकाई टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। वहीं, कीवी टीम की तरफ से जिमी नीशम ने 2 विकेट, जबकि ऐडम मिल्न, लिस्टर, हेनरी शिपली को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान से 196 रन ही बाए। टीम की तरफ से डैरिल मिचेल ने 44 गेंदों पर 66 रन बनाए। उनके अलावा मार्क चैपमैन ने 33 रन बनाए। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर ईश सोढ़ी ने छक्का जड़ा और मैच को टाई कराया।

सुपर ओवर में श्रीलंकाई टीम ने मारी बाजी

न्यूजीलैंड सुपर ओवर

पहली गेंद- 1 रन

दूसरी गेंद-वाइड

दूसरी गेंद- विकेट

तीसरी गेंद- डॉट बॉल

चौथी गेंद- 2 रन

पांचवीं गेंद- चौका

छठी गेंद- विकेट

न्यूजीलैंड टीम ने सुपर ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए। इस दौरान पहली गेंद पर मिचेल ने एक रन लिए। दूसरी गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर नीशम का विकेट गिरा। महेश तीक्षणा ने उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद चौथी गेंद पर 2 रन और पांचवीं गेंद पर चौका आया। ओवर की आखिरी गेंद पर तीक्षणा ने चैपमैन का विकेट लिया।

श्रीलंका सुपर ओवर

पहली गेंद-1 रन

दूसरी गेंद- छक्का

तीसरी गेंद- नो बॉल, चौका

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने तीन गेंदों में ही जीत दर्ज कर ली। चरिथ असलंका ने 2 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रनों की पारी खेली।