विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RR vs MI Highlights: राजस्थान के तूफान के सामने पस्त हुई मुंबई, लगाई जीत की हैट्रिक

Published: Tue, 07 Apr 2026 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2026 12:40 AM (IST)

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में मात देते हुए जीत की हैट्रिक ...और पढ़ें

राजस्थान ने मुंबई को दी मात

राजस्थान ने मुंबई को दी मात

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को बारिश से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हरा दिया। राजस्थान ने मुंबई के सामने 151 रनों का टारगेट रखा था। पांच बार की चैंपियन ये हासिल नहीं कर पाई और नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश आ गई थी जिससे काफी समय बर्बाद हुआ और इसी कारण ये मैच 11 ओवर प्रति पारी कर दिया गया। राजस्थान के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर पांच छक्के और एक चौके की मदद से 39 रनों की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाए। मुंबई शुरू से विशाल स्कोर के दबाव में दिखी। उसका कोई भी बल्लेबाज उस अंदाज में नहीं खेल सका जैसी बल्लेबाजी राजस्थान के बल्लेबाजों ने की थी।