Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranji Trophy Day 1 Round-UP: अभिमन्यु ईश्वरन और पुजारा का नहीं चला बल्ला, युवराज सिंह ने ठोकी फिफ्टी

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 10:13 PM (IST)

    रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मैचों का आगाज हो गया। पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई ने ठोस शुरुआत की है। वहीं टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे अभिमन्यु ईश्वरन का बल्ला खामोश रहा। वहीं सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से मात्र 16 रन निकले। चड़ीगढ़ के लिए खेलते हुए युवराज सिंह ने दमदार अर्धशतक जड़ा।

    Hero Image
    रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड का हुआ आगाज।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गत विजेता मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और मोहित अवस्थी ने उन्हें शुरूआती दो सफलताएं दिलाईं, जबकि स्पिन जोड़ी शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। बड़ौदा के विकेटकीपर मितेश पटेल ने 86 रन बनाए और दिन के अंत तक अतीत शेठ 60 रन बनाकर नाबाद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, जम्मू और कश्मीर के सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने महाराष्ट्र के खिलाफ पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाकर नाबाद रहे और उनकी टीम ने स्टंप तक 264/5 का स्कोर बना लिया। मेघालय ने रवि चौहान (113) और रजत पालीवाल (86*) की बदौलत सर्विसेज के खिलाफ स्टंप्स तक 4 विकेट पर 298 रन बना लिए हैं। बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण त्रिपुरा और ओडिशा के बीच पहले दिन कोई खेल संभव नहीं हो सका।

    एलीट ग्रुप ए की टीमों के पहले दिन स्टंप्स तक स्कोर

    • बड़ौदा 241-6 बनाम मुंबई
    • जम्मू और कश्मीर 264-5 बनाम महाराष्ट्र
    • सर्विसेज 298-4 बनाम मेघालय
    • त्रिपुरा बनाम ओडिशा : पहले दिन कोई खेल नहीं हुआ

    एलीट ग्रुप बी के मैच

    एलीट ग्रुप-बी में गुजरात के मनन हिंगराजिया ने हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। मनन ने 174 का अपना सर्वोच्च प्रथम श्रेणी स्कोर बनाया। गुजरात ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए हैं।

    हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाजों ने उत्तराखंड के खिलाफ मैच में दबदबा बनाया और दिन के अंत तक 300-1 का विशाल स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज शुभम अरोड़ा और प्रशांत चोपड़ा दोनों ने शतक बनाए, जबकि प्रशांत चोपड़ा अभी भी नाबाद हैं। अंकित कलसी ने भी नाबाद अर्धशतक बनाया।

    राजस्थान के गेंदबाजों ने पुडुचेरी को परेशान किया। खलील अहमद, अनिकेत चौधरी और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए। ओपनर अजय रोहेरा स्टंप्स के समय 84 रन बनाकर नाबाद थे। पिछले सीजन की फाइनलिस्ट विदर्भ को आंध्र प्रदेश ने मात्र 118 रन पर ढेर कर दिया, जिसमें कप्तान अक्षय वाडकर के नाबाद 46 रन रहे। स्टंप्स तक, आंध्र केवल ने हनुमा विहारी का विकेट गंवाते हुए 114 रन बना लिए हैं।

    एलीट ग्रुप बी की टीमों के पहले दिन स्टंप्स तक स्कोर

    • गुजरात - 334-8 बनाम हैदराबाद
    • हिमाचल प्रदेश - 300-1 बनाम उत्तराखंड
    • पुडुचेरी -237-9 बनाम राजस्थान
    • विदर्भ -118 बनाम आंध्र- 114-1

    एलीट ग्रुप सी के मैच

    मध्य प्रदेश की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को कर्नाटक के वासुकी कौशिक, प्रसिद्ध कृष्णा और विजयकुमार वैशाख ने झकझोर दिया। हालांकि, हरप्रीत सिंह भाटिया (75*), शुभम शर्मा (40) और रजत पाटीदार (31) की बदौलत टीम संभल गई।

    लखनऊ में बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ईरानी कप और दलीप ट्रॉफी में अपने अच्छे फॉर्म को बरकरार रखने में असफल रहे। वह पांच रन बनाकर यश दयाल का शिकार बने, जबकि साथी सलामी बल्लेबाज सुदीप चटर्जी और तीसरे नंबर के सुदीप कुमार घरानी ने क्रमश: 116 और 90 रन बनाए।

    एक समय 212/1 के स्कोर पर अच्छी स्थिति में होने के बावजूद बंगाल की टीम जल्द ही लड़खड़ा गई, क्योंकि लेग स्पिनर विप्रज निगम ने 16 ओवर में 59 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिससे स्टंप्स तक टीम का स्कोर 269/7 हो गया।

    रोहतक में कुल 17 विकेट गिरे, जिसमें हरियाणा ने बिहार को मात्र 78 रन पर ढेर कर दिया। अंशुल कंबोज और अमन कुमार ने मिलकर 16 ओवर में 5-35 रन दिए। हरियाणा ने दिन का खेल समाप्त होने तक 184-7 का स्कोर बना लिया है।

    एलीट ग्रुप सी की टीमों के पहले दिन स्टंप्स तक स्कोर

    • मध्य प्रदेश 232-4 बनाम कर्नाटक
    • बंगाल 269-7 बनाम उत्तर प्रदेश
    • बिहार 78 बनाम हरियाणा 184-7
    • पंजाब 95-5 बनाम केरल

    एलीट ग्रुप डी के मैच

    झारखंड ने असम के खिलाफ बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और स्टंप तक 3 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। रेलवे चंडीगढ़ के खिलाफ 142 रन पर आउट हो गई, जिसमें युवराज सिंह ने 55 रन बनाए। सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। साई किशोर ने उन्हें 16 रन पर बोल्ड कर दिया।

    एलीट ग्रुप डी की टीमों के पहले दिन स्टंप्स तक स्कोर

    • झारखंड 247-3 बनाम असम
    • रेलवे - 142 बनाम चंडीगढ़ 87-7
    • छत्तीसगढ़ -277-6 बनाम दिल्ली
    • सौराष्ट्र -203 बनाम तमिलनाडु

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2024-25: बदले हुए अंदाज में होगी रणजी ट्रॉफी, दो फेज में होंगे मैच, जानिए कैसा है नया फॉर्मेट

    यह भी पढे़ं- Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में गलती सुधारने उतरेंगे इशान किशन और श्रेयस अय्यर, करियर पर है खतरा!