विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PSL 2024: शादाब खान की टीम ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, लाहौर कलंदर्स को 8 विकेट से दी मात

Published: Sun, 18 Feb 2024 01:11 AM (IST)

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का आगाज 17 फरवरी 2024 से हुआ। पीएसएल 2024 के ओपनिंग मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड का ...और पढ़ें

PSL 2024: ओपनिंग मैच में शाहीन अफरीदी की टीम को मिली करारी हार
PSL 2024: ओपनिंग मैच में शाहीन अफरीदी की टीम को मिली करारी हार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (PSL 2024) का आगाज 17 फरवरी 2024 से हुआ। पीएसएल 2024 के ओपनिंग मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना लाहौर कलंदर्स (Islamabad United vs Lahore Qalandars) से हुआ, जिसमें इस्लामाबाद की टीम को 8 विकेट से जीत मिली। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 10 गेंद शेष रहते हुए 196 रन के लक्ष्य को हासिल किया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया।

PSL 2024: ओपनिंग मैच में शाहीन अफरीदी की टीम को मिली करारी हार

पहले बैटिंग करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 36 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। फखर जमान ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाए। रासी वान दस दुसें ने 41 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी खेली। अब्दुल्लाह शफीक ने 28 रन बनाए। वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए टिमल मिल्स ने 2 विकेट और नसीम शाह और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: MI Emirates ने जीता ILT20 2024 का खिताब, फाइनल मैच में सैम बिलिंग्स की टीम को मिली हार

PSL 2024: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

196 रन का पीछा करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शादाब खान (74) और अगा सलमान (64) रन की नाबाद पारी के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 10 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। शादाब खान ने 41 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल हे। अगा ने 31 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206 का रहा।

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy 2024 Round 7 Day-2: पुजारा का शतक, शार्दुल ने झटके 10 विकेट; मुंबई ने असम को रौंदकर हासिल की विशाल जीत