विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI Emirates ने जीता ILT20 2024 का खिताब, फाइनल मैच में सैम बिलिंग्स की टीम को मिली हार

Published: Sat, 17 Feb 2024 11:56 PM (IST)Updated: Sun, 18 Feb 2024 12:34 AM (IST)

एमआई एमिरेट्स ने आईएलटी20 (ILT20 2024) के दूसरे संस्करण का खिताब जीत लिया है। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए ...और पढ़ें

ILT20 2024 Winner: MI Emirates ने जीता आईएलटी20 का खिताब
ILT20 2024 Winner: MI Emirates ने जीता आईएलटी20 का खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) ने आईएलटी20 (ILT20 2024) के दूसरे संस्करण का खिताब जीत लिया है। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में  एमआई एमिरेट्स ने दुबई कैपिटल्स को 45 रन से हराया और खिताब अपने नाम किया। दुबई कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था और खिताबी मुकाबले में दुबई टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।

ILT20 2024: MI Emirates ने जीता आईएलटी20 का दूसरा सीजन

एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) ने दुबई कैपिटल्स को ILT20 2024 के फाइनल मैच में यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 का दूसरा खिताब जीत लिया। दुबई कैपिटल्स को फाइनल मैच में एमआई एमिरेट्स ने 45 रन से हराया और एमआई एमिरेट्स की टीम चैंपियन बनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। वसीम के बल्ले से 43 रन निकले। कुसल परेरा ने 38 रन की पारी खेली। आंद्र फ्लेचर ने 53 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन के बल्ले से नाबाद 57 रन निकले। इस तरह एमआई एमिरेट्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें: SL vs AFG 1st T20I: दो कप्तान, 67 रन... और फिर पलटी हारी हुई बाजी; श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रौंदकर जीता पहला टी20 मैच

इसके जवाब में दुबई कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी।  लॉय डुप्लॉय बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। टॉम बैंटन ने 35 रन की पारी खेली । सैम बिलिंग्स के बल्ले से 40 रन निकले। उनके अलावा होल्डर ने 24 रन की पारी खेली। एमआई एमिरेट्स की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और विजयकांत ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हुसैन-मुहम्मद रोहिद और वकार को 1-1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Test: Mohammed Siraj ने तोड़ा इंग्लैंड का गुरूर, दिनेश कार्तिक को लेकर दिया ऐसा बयान कि हर किसी की छूट गई हंसी!