विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SL vs AFG 1st T20I: दो कप्तान, 67 रन... और फिर पलटी हारी हुई बाजी; श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रौंदकर जीता पहला टी20 मैच

Published: Sat, 17 Feb 2024 10:47 PM (IST)

श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG 1st T20) के बीच पहले टी20 मैच रोमांच से भरपूर रहा। मेजबान टीम ने ...और पढ़ें

SL vs AFG 1st T20I: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रौंदकर जीता पहला टी20 मैच
SL vs AFG 1st T20I: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रौंदकर जीता पहला टी20 मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG) के बीच पहला टी20 मैच का नतीजा उम्मीदों के विपरीत रहा। मेजबान टीम ने टॉस हारने के साथ ही पहला टी20 मैच भी गंवा दिया। मेहमान टीम (अफगानिस्तान) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

इसके जवाब में अफगानिस्तान को करीबी मैच में हार मिली। अफगानी टीम की तरफ से कप्तान इब्राहिम जादरान ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन 67 रन बनाने के बावजूद वह टीम को जीत नहीं दिला सके। इब्राहिम ने विकेट गिरने के बाद टीम की पारी को संभाला। वहीं, श्रीलंकाई टीम की तरफ से कप्तान वानिंदु हसरंगा की (67रन) की पारी के बाद मथीशा पथिराना ने शानदार गेंदबाजी की और इस जीत में अहम योगदान दिया।

SL vs AFG 1st T20I: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 रन से दी मात

दरअसल, श्रीलंकाई टीम (SL vs AFG) ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। पथुम निसंका के रूप में टीम को पहला झटका लगा। पथुम 6 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद कुसल मेंडिस भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और 10 रन बनाकर चलते बने।

धनंजय डीसिल्वा के बल्ले से 24 रन निकले। सदीरा समराविक्रमा ने 25 रन की पारी खेली। चरिथ ने 3 रन बनाए। इसके बाद वानिंदु हसरंगा ने टीम की पारी को संभाला और 32 गेंदों पर 67 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में  7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

वहीं, अफगानिस्तान टीम की तरफ से फजलहक फारूकी ने 3 विकेट, नवीन उल हक ने और अजमतउल्लाह को 2-2 सफलता मिली। नूर अहमद और करीम को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Test: Mohammed Siraj ने तोड़ा इंग्लैंड का गुरूर, दिनेश कार्तिक को लेकर दिया ऐसा बयान कि हर किसी की छूट गई हंसी!

इसके जवाब में 161 रन की पीछा करने उतरी अफगानी टीम की तरफ से कप्तान इब्राहिम जादरान ने 55 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। रहमानउल्लाह गुरबाज 13 रन और मोहम्मद नबी 9 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदीन के बल्ले से 16 रन निकले। करीम जनत ने 20 रन बनाए। इब्राहिम ने अंत तक पूरी कोशिश की टीम को जीत दिलाने की, लेकिन 20 ओवर में अफगानिस्तान की टीम 156 रन पर सिमट गई और श्रीलंका ने 4 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में जीत के साथ ही श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।