PAK vs SL: साहिबजादा फरहान की कप्तानी पारी और सदाकत की फिफ्टी से जीता पाकिस्तान, पहले टी20 में श्रीलंका को चटाई धूल
साहिबजादा फरहान (89) की कप्तानी पारी और माज सदाकत की फिफ्टी की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से शिकस्त दी।

साहिबजादा फरहान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साहिबजादा फरहान (89) की कप्तानी पारी और माज सदाकत की फिफ्टी की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही फरहान की टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टी20 रविवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा।
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा शतक से चूक गए। उन्होंने 55 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया।
उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 23 और दासुन शनाका ने 18 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद इमरान रंधावा के खाते में 2 विकेट आए। वहीं रजाउल्लाह, शादाब खान और सैम अयूब को 1-1 सफलता मिली।
183 रन के टारगेट को पाकिस्तान ने 19वें ओवर में चेज कर लिया। कप्तान साहिबजादा फरहार ने 53 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 हवाई फायद किए। फखर जमान के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। फखर ने 13 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली।
3 नंबर पर उतरे माज सदाकत ने अर्धशतक लगाया। 4 चौकों और 3 छक्के की बदौलत उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। हसन नवाज का बल्ला नहीं चला। सैम अयूब भी 8 रन ही बना पाए। ख्वाजा नाफे 12 रन बनाकर नाबाद रहे। ईशान मलिंगा-महेश तीक्षाना ने 2-2 विकेट लिए।
