विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BAN vs ZIM: मोमिनुल हक ने बांग्‍लादेश क्रिकेट की रिकॉर्ड्स बुक को किया तितर-बितर, टेस्‍ट में बने नंबर-1

Published: Mon, 21 Apr 2025 09:59 PM (IST)

आईपीएल 2025 के बीच बांग्‍लादेश और जिंबाब्‍वे के बीच सिलहट में दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट खेला जा ...और पढ़ें

मोमिनुल हक टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले बांग्‍लादेशी क्रिकेटर बने (फाइल फोटो)
मोमिनुल हक टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले बांग्‍लादेशी क्रिकेटर बने (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मोमिनुल हक ने बांग्‍लादेश क्रिकेट इतिहास को पलटा
  2. बांग्‍लादेश के लिए टेस्‍ट में सर्वाधिक कैच लेने वाले बने मोमिनुल हक
  3. मोमिनुल हक ने मेहदी हसन मिराज का रिकॉर्ड तोड़ा

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इस समय विश्‍व क्रिकेट की नजरें आईपीएल पर टिकी हुईं हैं, लेकिन इस बीच बांग्‍लादेश और जिंबाब्‍वे के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला सिलहट में खेला जा रहा है। बांग्‍लादेश के मोमिनुल हक ने सोमवार को एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया।

मोमिनुल हक ने जिंबाब्‍वे के ओपनर बेन करन (18) का कैच पकड़ा और विशेष उपलब्धि अपने नाम की। हक बांग्‍लादेश टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हक ने मेहदी हसन मिराज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया। हक ने टेस्‍ट क्रिकेट में 41वां कैच पकड़ा और मिराज (40 कैच) को पीछे छोड़ा।

बांग्‍लादेश टेस्‍ट इतिहास में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

  • मोमिनुल हक - 41*
  • मेहदी हसन मिराज - 40
  • महमूदुल्‍लाह रियाद - 38
  • इमरुल कायेस - 30
  • शाकिब अल हसन - 29

जिंबाब्‍वे ने हासिल की बढ़त

मैच की बात करें तो बांग्‍लादेश की पहली पारी 191 रन के जवाब में जिंबाब्‍वे की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह क्रैग इरविन के नेतृत्‍व वाली जिंबाब्‍वे ने पहली पारी के आधार पर 82 रन की महत्‍वपूर्ण बढ़त हासिल की।

यह भी पढ़ें: AFG vs BAN: 'शारजाह में लगा तिहरा शतक', वनडे क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, जानिए पूरा मामला

जिंबाब्‍वे की तरफ से शॉन विलियम्‍स (59) सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर रहे। बांग्‍लादेश की तरफ से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्‍यादा पांच विकेट चटकाए। नाहिद राणा को तीन सफलताएं मिली। हसन महमूद और खालिद अहमद के खाते में एक-एक विकेट आया।

बांग्‍लादेश का तगड़ा पलटवार

पहली पारी में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्‍लादेश ने दूसरी पारी में दमदार वापसी की। शादमन इस्‍लाम (4) को मुजरबानी ने जल्‍दी पवेलियन की राह दिखाई। मगर इसके बाद महमूदुल हसन जॉय (28*) और मोमिनुल हक (15*) ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करके दिन का समापन किया।

दूसरे दिन स्‍टंप्‍स के समय बांग्‍लादेश ने दूसरी पारी में 57/1 का स्‍कोर बनाया। जिंबाब्‍वे की तरफ से एकमात्र विकेट ब्‍लेसिंग मुजरबानी को मिला। मेजबान टीम अभी जिंबाब्‍वे के स्‍कोर से 25 रन पीछे है, जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

यह भी पढ़ें: BAN vs SA: Mushfiqur Rahim ने लिखी नई इबारत, बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा