MI W vs RCB W Highlights: नादिन डी क्लार्क की फिफ्टी, मंधाना की बेंगलुरु ने मुंबई को ओपनिंग मैच में चटाई धूल
विमंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन की शुक्रवार को शुरुआत हुई। पहले मैच में 2 बार की चैंपियन ...और पढ़ें

WPL 2026 की हुई शुरुआत।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WPL 2026 GG W vs UP W Live: विमंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन की आज से शुरुआत हो गई है। पहले पहले मैच में 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना 1 बार की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) से हुआ।
यह मैच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। दोनों ही टीमों की कमान भारतीय की हाथों में है। हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की तो स्मृति मंधाना आरसीबी की बागडोर संभाल रही हैं।
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर टारगेट चेज कर लिया।
