MI W vs DC W: हार के बाद मुंबई इंडियंस की जोरदार वापसी, दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह रौंदा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। जवाब में ...और पढ़ें
-1768065508126_m.webp)
मुंबई ने जीता पहला मैच।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने विमंस प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब रही ओर टीम 19 ओवर में 145 रन पर सिमट गई।
दूसरे ओवर में गिरा विकेट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में बल्ले से कोई रन नहीं बना। 2 रन वाइड से आए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अमेलिया केर का विकेटकीपर लिजेल ली ने उम्दा कैच लपका। केर गोल्डन डक पर पवेलियन लौटीं। दूसरी ओपनर जी कमलिनी ने 19 गेंदों पर 16 रन की धीमी पारी खेली।
हरमन की कप्तानी पारी
इसके बाद नट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई। श्री चरणी ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहीं ब्रंट को कैच आउट कराया। ब्रंट ने 46 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत 42 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहीं। निकोला केरी ने 12 गेंदों पर 21 रन का अहम योगदान दिया। वहीं सजीवन सजना 2 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहीं।
A convincing victory 👏
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 10, 2026
Harmanpreet Kaur-led Mumbai Indians bounce back with a massive 5⃣0⃣-run victory 🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/aVKBHVKp7c #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvDC pic.twitter.com/W2S5eYyDNa
दिल्ली की खराब शुरुआत
196 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स लड़खड़ा गई और 7 ओवर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज लिजेल ली ने 10 और शेफाली वर्मा ने 8 रनों का योगदान दिया। इसके बाद लौरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से 9, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 1 और मारिजैन कप्प के बल्ले से 10 रन निकले।
सस्ते में 5 प्लेयर आउट
आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद चिनेले हेनरी और निकी प्रसाद ने पारी को संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 28 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। निकी 18 गेंदों पर 12 रन की धीमी पारी खेलीकर आउट हुईं। स्नेहा राणा ने 11 रनों का योगदान दिया। चिनेले हेनरी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंदों पर 56 रन कूट दिए।
मिन्नू मणि ने 7 रन बनाए, वहीं श्री चरणी 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई इंडियंस की ओर से निकोला केरी और अमेलिया केर को 3-3 सफलताएं मिलीं। वहीं नट साइवर-ब्रंट के खाते में 2 विकेट आए। शबनीम इस्माइल और संस्कृति गुप्ता ने भी 1-1 शिकार किया। चौथे सीजन में मुंबई की यह पहली जीत है। शुक्रवार को पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई को 3 विकेट से हराया था।
