MI vs SRH Highlights: हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को दी मात
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियसं को 6 विकेट से हराया।

मुंबई का सामना हैदराबाद से।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियसं को 6 विकेट से हराया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने दमदार शुरुआत दी। रयान ने शतक ठोका। उन्होंने 55 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए। उनके अलावा विल ने 22 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले से 31 रन निकले।
244 रन के टारगेट को हैदराबाद ने एक ओवर पहले ही चेज कर लिया। अभिषेक शर्मा (45) और ट्रेविस हेड (76) के बाद हेनरिक क्लासेन (65*) ने जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं ईशान किशन का खाता तक नहीं खुला।
